सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित












रायपुर।


राजधानी रायपुर में आयोजित साइंस वाणी के गरिमामय बैठक एवं सम्मान समारोह में रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के सक्रिय एवं कर्मठ पत्रकार संतोष कुमार चौहान को उनके उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली कार्यों के लिए मेमोंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान साइंस वाणी संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता, जनहित पत्रकारिता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पत्रकार साथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। मंच पर उपस्थित प्रधान संपादक चुन्नू राम बंजारे, सह संपादक सुरज बंजारे, वरिष्ठ सदस्य किशोर कुमार चौहान, राज्य प्रभारी (छत्तीसगढ़) तथा जिला ब्यूरो चीफ हेमंत कुमार टंडन ने संयुक्त रूप से संतोष कुमार चौहान को सम्मानित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का दायित्व भी है। संतोष कुमार चौहान ने अपने क्षेत्र में जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों एवं विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते हुए सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता का परिचय दिया है। उनके कार्यों ने न केवल संगठन को मजबूती प्रदान की है, बल्कि क्षेत्रीय पत्रकारिता को भी नई दिशा दी है।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सभी साइंस वाणी के पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात अपने संक्षिप्त संबोधन में संतोष कुमार चौहान ने प्रधान संपादक सहित समस्त वरिष्ठजनों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे आगे भी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को बुलंद करते रहेंगे और संगठन की गरिमा को बनाए रखने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ संगठन की भावी योजनाओं और पत्रकारिता के विस्तार को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 फरवरी तक

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा (होर्रोगुडा) में श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का पावन एवं भव्य आयोजन आगामी 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कथा के दौरान व्यास पीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास, भागवत गौरव, श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी विराजमान होकर अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को संगीतमय कथा का दिव्य रसास्वादन कराएंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालुजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम होर्रोगुडा एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक: समस्त ग्र...

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...