सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह



खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ।


**अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।


विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। शपथ ग्रहण अधिकारी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्यवक्ताओं द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहाँ आप सभी वीर दुर्गादास की तरह निडरता और बहादुरी के साथ अपने समाज सहित देश की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

उक्त पूरे कार्यक्रम में युवा टीम व महिला टीम के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ी भूमिका रही हैं

**आज के पूरे कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्की राठौर व उनके टीम के कारण पहली बार खरसिया में इतना भव्य आयोजन हुआ जिसका चर्चा पूरे खरसिया शहर में हैं*

 इस दौरान पवन राठौर (प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय राठौर सभा),,,,प्रदेश संरक्षक - केदार राठौर, विनोद चंद्र राठौर , राजेंद्र राठौर पालू, परीक्षित राठौर,,, विक्की सिंह राठौर (युवा प्रदेश अध्यक्ष),, राजेन्द्र लालू राठौर (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष),, टंकेशवर राठौर (प्रदेश मीडिया प्रभारी),, छोटेलाल राठौर, नरेंद्र राठौर, ओमकार राठौर, राजेंद्र राठौर, श्रीमती अमिता विनोद राठौर, ताराचंद्र राठौर, विशाल राठौर, चतुर सिंह राठौर जिला अध्यक्ष शक्ति,  , शशिकांत राठौर जिला अध्यक्ष रायगढ़, दिलेश्वर राठौर, लाकेश्वर राठौ गुरूजी, दिनेश पांडू राठौर, संतोष राठौर, हेमंत राठौर, महेश राठौर, अरुण राठौर, देवी राम राठौर, मोरध्वज राठौर, रामकुमार राठौर, शिव राठौर, रामकृष्ण राठौर, सहित बड़ी संख्या में राठौर समाज के लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 फरवरी तक

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा (होर्रोगुडा) में श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का पावन एवं भव्य आयोजन आगामी 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कथा के दौरान व्यास पीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास, भागवत गौरव, श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी विराजमान होकर अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को संगीतमय कथा का दिव्य रसास्वादन कराएंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालुजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम होर्रोगुडा एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक: समस्त ग्र...

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...