देशसेवा से जनसेवा तक का गौरवशाली सफर: पूर्व सैनिक किशोर कुमार चौहान के हाथों में रायगढ़ पत्रकार महासंगठन की कमान, सर्वसम्मति से बने जिला अध्यक्ष
रायगढ़। 18 फरवरी 2026 को रिया पलेश होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंगठन जिला रायगढ़ की ऐतिहासिक बैठक में पत्रकारिता जगत ने एकजुटता, विश्वास और संकल्प का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे जिले में नई ऊर्जा भर दी। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक एवं जुझारू पत्रकार किशोर कुमार चौहान को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
जिला कार्यकर्णी सदस्य महेंद्र सिदार
बैठक में जिले के कोने-कोने से पहुंचे पत्रकारों ने एक स्वर में कहा—अब संगठन को मजबूत नेतृत्व मिल गया है। 17 वर्षों तक देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिक किशोर कुमार चौहान आज कलम के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं। अनुशासन, समर्पण और संघर्षशीलता उनकी पहचान रही है, और यही गुण अब संगठन को नई दिशा देंगे।
सर्वसम्मति से गठित हुई दमदार कार्यकारिणी
बैठक में निम्न पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई—
जिला अध्यक्ष -किशोर कुमार चौहान
जिला उपाध्यक्ष – हेमंत कुमार टंडन
जिला उपाध्यक्ष – विद्याकुमार चौहान
जिला महासचिव – सुनील गुप्ता
जिला सचिव – यशोदा यादव
जिला संगठन सचिव – शेखर नायक
जिला कोषाध्यक्ष – यशवंत डनसेना
जिला मीडिया प्रभारी - पूजा जायसवाल
संगठन में नई चेतना, नई दिशा
बैठक के दौरान पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा जिले में संगठन की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि पत्रकारों की आवाज को सशक्त मंच मिलेगा और किसी भी परिस्थिति में पत्रकार सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।
पूर्व सैनिक से पत्रकार बने किशोर कुमार चौहान के नेतृत्व में अब रायगढ़ जिले में पत्रकार संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। यह चयन सिर्फ एक पदभार नहीं, बल्कि पत्रकार एकता का प्रतीक और भविष्य की मजबूत नींव है।
रायगढ़ में अब साफ संदेश है —
जब नेतृत्व दमदार हो, तो संगठन खुद बन जाता है










टिप्पणियाँ