स्कूली बच्चों का कार व ट्रेक्टर से स्टण्ड करते विडिओ वायरल
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ मुख्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी मे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल मे बड़ी लापरवाही उजागर हुआ है जहाँ स्कूली बच्चों के द्वारा कार व ट्रेक्टर के स्टण्ड बाजी का वीडियो सामने आया है.नाबालिग बच्चों का कार स्टंट साफतौर पर वीडियो दिखाई दे रहा है जानकारी के अनुसार, स्टंट करते बच्चे स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम में जा रहे थे. इस दौरान नाबालिक स्कूली बच्चों ने गाड़ी के स्टेरिंग को खुद के हाथो मे रखा था और स्टंड के साथ चलाते दिखे. उन्होने सारंगढ़ के बहुचर्चित जगह खेल मैदान मे लगभग 8 से 10 कार और टैक्टर के साथ मे मैदान के चारो ओर गोल-गोल कार के दरवाज़े मे बैठकर स्टंड करते नजर आये तथा खेल मैदान से निकलने के दौरान रास्ते में उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाली. वीडियो में कार की रफ्तार काफी तेज दिखाई दे रही थी, ऐसे में जरा-सी चूक एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी. वीडियो में दिखने वाले ज्यादातर बच्चे नाबालिग नजर आ रहे थे, जो कानून अपराध है. वहीं इस तरह का स्टंट करना मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है, स्टंट के विषय में प्राचार्य जी को फ़ोन के माध्यम से पूछना चाहा तो उन्होंने साफ अपने बचाव करते हुए कहा की, हमारे द्वारा किसी बच्चे को ऐसे करने का अनुमति नहीं दिया गया था, और ना ही बोला गया था। भला ऐसा हो सकता है क्या, की नाबालिक बच्चे बिना स्कूल प्राचार्य या शिक्षकों के जानकारी बीना इस तरह का फेयरवेल का दिन स्कूल बच्चों द्वारा ऐसे गाड़ी में स्टंट करेंगे,इस स्थिति में स्थानीय लोगों ने स्कूली बच्चों के लापरवाही को सीधा, स्कूल प्राचार्य व शिक्षकों के ऊपर निशाना साधा है।हालांकि इस लापरवाही से किसी भी बच्चों को कोई नुकसान तो नही पहुचा मौजूद लोगों ने कहा,कही न कही बड़ी दुर्घटना टली।

टिप्पणियाँ