सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सास-बहू सम्मेलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन*परिवार नियोजन, आयुष्मान योजना व पोषण के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 25 फरवरी 2026/ जिला स्वास्थ्य समिति व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में रायगढ़ शहरी क्षेत्र के मांगलिक भवन, अतरमुड़ा वार्ड क्रमांक 26 में सास-बहू सम्मेलन एवं निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद सरिता राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
             पार्षद सरिता राजेंद्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू आयुष्मान योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश के हर वर्ग को गंभीर बीमारियों के उपचार में सहायता मिल रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के कार्य की प्रशंसा की और कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए सही पोषण और विटामिन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने परिवार नियोजन के महत्व पर बल देते हुए नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी
             राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रंजना पैंकरा के संचालन में शिविर में नागरिकों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ काउंटर लगाए गए, जिनमें गैर संचारी रोग (शुगर व बीपी जांच), मातृ स्वास्थ्य परीक्षण, वयोवृद्ध सेवा, शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, नेत्र जांच, कुष्ठ एवं क्षय रोग जांच, एचआईवी जांच, फाइलेरिया कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा निःशुल्क दवा वितरण शामिल थे। बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य नागरिकों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया।
             शिविर के दौरान पुरुष नसबंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई तथा सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से परिवार नियोजन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। साथ ही आयुष्मान कार्ड, पोषण एवं विटामिन-ए से संबंधित जागरूकता भी लोगों तक पहुंचाई गई। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में डॉ. सोनाली मेश्राम, सेक्टर चिकित्सा अधिकारी, शहरी समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, सुपरवाइजर एवं मितानिन प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जागरूक समाज ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...