सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झूठी शिकायतों की परतें खुलीं: जांच में सरपंच पर लगे आरोपों की नहीं हुई पुष्टि*


 *झूठी शिकायतों की परतें खुलीं: जांच में सरपंच पर लगे आरोपों की नहीं हुई पुष्टि*


ग्राम पंचायत रीवापार में 15वें वित्त योजना के कार्य नियमपूर्वक, ग्रामीणों ने सरपंच के समर्थन में दिया बयान


सारंगढ़/ सारंगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार में 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी और फर्जी बिल के माध्यम से आहरण के लगाए गए आरोपों पर प्रशासनिक जांच के बाद तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। जांच प्रतिवेदन में सरपंच पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और कार्यों को प्रक्रिया अनुसार संपादित किया जाना पाया गया है।

शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत स्तर से जांच टीम गठित की गई थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर दस्तावेजों का परीक्षण किया। जांच के दौरान पंचायत सचिव, सरपंच एवं ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए। दस्तावेजों की समीक्षा में यह पाया गया कि 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की राशि का उपयोग प्रस्ताव एवं नियमों के अनुरूप किया गया है।

सरपंच श्रीमती अनीता निराला ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर ही कार्यों की स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया अपनाई गई। पीएफएमएस के माध्यम से हितग्राहियों एवं सप्लायरों के खातों में भुगतान किया गया, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्य गांव की आवश्यकता के अनुरूप कराए गए हैं।



ग्राम पंचायत सचिव ने भी पुष्टि की कि सभी भुगतान शासन के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से किए गए तथा आवश्यक अभिलेख सुरक्षित रखे गए हैं। जांच के दौरान मौके पर कई कार्य पूर्ण अथवा प्रगति पर पाए गए।

ग्रामीणों ने भी सरपंच के पूक्ष में बयान देते हुए कहा कि गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है, हैंडपंपों का नियमित रखरखाव हो रहा है तथा सीसी रोड निर्माण कार्य से आवागमन सुगम हुआ है। कुछ निर्माण कार्य सामग्री उपलब्धता के कारण प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

ग्रामवासियों का कहना है कि विकास कार्यों को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निराधार शिकायतों पर अंकुश लगाया जाए ताकि पंचायत का विकास कार्य बाधित न हो।

कुल मिलाकर जांच रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पंचायत में विकास कार्य नियमानुसार किए गए हैं और सरपंच के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हो सके। ग्रामीणों ने एकजुट होकर विकास की गति बनाए रखने का संकल्प दोहराया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...