सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला बिलासपुर द्वारा वृद्धा आश्रम में वस्त्र वितरण एवं फूलों की होली कार्यक्रम


*छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला बिलासपुर के अध्यक्ष अरविंद साहू जी के जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा आगामी होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सुवानी वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ विशेष होली मिलन एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

*इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन में खुशियां भरनी और उन्हें अपनों के होने का अहसास कराना था*।
*कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को फूलों से होली खेलकर की गई, जिसमें बुजुर्गों के चेहरों पर अद्भुत उत्साह और मुस्कान दिखी। इस अवसर पर बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप नए वस्त्र,और अन्य आवश्यक उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खिले उठे*। 
 "*बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके साथ होली मनाकर हमें जो आत्मिक संतुष्टि मिली है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। हमारा प्रयास है कि उन्हें त्योहारों पर अकेलेपन का अहसास न हो कार्यक्रम में मौजूद सभी ने मिलकर होली के गीतों पर नृत्य किया और फूलों की होली का आनंद लिया*
*इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रदेशाध्यक्ष अजय कश्यप जी, जिला अध्यक्ष अरविंद साहू जी, महिला जिला अध्यक्ष ममता सोनी जी, महासचिव सुरेश चौहान जी, उपाध्यक्ष जितेंद्र ताम्रकार जी/ कविता चौहान जी, सहसचिव डॉ ज्योतिष जी, सविता यादव जी,लोकेश्वरी राठौर जी, चंचल कुशवाहा जी सुशील कंवर जी, रुबी कंवर,राजू गढ़वाल,घुर सिंह, डॉ मुकुंद, सौरभ कैवर्त की गरिमामयी उपस्थिति रही


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...