जिले के ब्लड सेन्टर्स में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों , सिकलसेल एनीमिया एवं थैलेसिमिया से पीड़ित रोगियों को शासकीय प्रावधानों के अनुसार निःशुल्क रक्त की सुविधा उपलब्ध
जिले के ब्लड सेन्टर्स में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों , सिकलसेल एनीमिया एवं थैलेसिमिया से पीड़ित रोगियों को शासकीय प्रावधानों के अनुसार निःशुल्क रक्त की सुविधा उपलब्ध
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में आम नागरिकों को समय पर एवं सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्त सेवा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया गया है। वर्तमान में कोरबा जिल में 01 शासकीय ब्लड सेंटर(मेडिकल कालेज संबद्ध चिकित्सालय) , 04 निजी ब्लड सेंटर(बिलासा ब्लड सेंटर घंटाघर कोरबा, संवेदना ब्लड सेंटर कोसाबाडी कोरबा ,बालाजी ब्लड सेंटर एनकेएचहॉस्पिटल परिसर कोरबा एवं कटघोरा ब्लड सेंटर कटघोरा ) संचालित है । शासकीय ब्लड सेंटर तथा 03 ब्लड सेंटर्स में ब्लड कंपोनेंट (रक्त अव्यव पृथक्करण) की सुविधा उपलब्ध है। जिससे जिले के मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त एवं रक्त अवयव उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रही है। ब्लड कंपोनेंट(रक्त अव्यव पृथक्करण) सुविधा प्रारंभ होने से मरीजों को विशेष लाभ प्राप्त हो रहा है। पूर्व में एक यूनिट का संपूर्ण रक्त एक ही मरीज को चढ़ाया जाता था परन्तु अब एक यूनिट रक्त से तीन अलग-अलग घटक तैयार किये जात हैं- रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी), प्लाज्मा और प्लेटसलेट । जिससे एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों का उपचार संभव हो जा रहा है। रेड ब्लड सेल्स एनिमिया और अधिक रक्त स्त्राव वाले मरीजों के लिए उपयोगी है, प्लेटलेट्स डेंगू, कैंसर एव अन्य स्थितीयों में आवश्यक है तथा प्लाजमा जलन के मामलों , लिवर रोग और रक्तस्त्राव विकारों में उपयोग किया जाता है। इस तरह एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों का उपचार संभव हो जा रहा है। शासकीय ब्लड सेंटर में संपूर्ण रक्त के लिए प्रोसेसिंग शुल्क 1100 रूपये निर्धारित है जबकि निजी ब्लड सेंटरों में संपूर्ण रक्त के लिए 1550 रूपये प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है यह शुल्क रक्त के लिए नहीं रक्त की जॉंच एवं उसकी प्रोसेसिंग एवं परीक्षण हेतु लिया जाता है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों , सिकलसेल एनीमिया एवं थैलेसिमिया से पीड़ित रोगियों को शासकीय प्रावधानों के अनुसार निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कमजोर वर्गों राहत मिलती है साथ ही नियमित रक्त चढाने वाले मरीजों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी सिद्ध हो रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी नें बताया कि रक्त किसी भी चिकित्सा आपातकाल में जीवन रक्षक तत्व हैं। दुर्घटना , प्रसव, बडी सर्जरी, एनिमिया,कैंसर उपचार, डेंगू जैसी गंभीर स्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो एैसे समय में रक्त केन्द्रों (ब्लड बैंक) की उपलब्धता एवं प्रारंभ होने से सुरक्षित रक्त सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक यूनिट की एचआईवी, हेपेटाईटिस बी, हेपेटाईटिस सी , मलेरिया एवं सिफलिस जैसी संक्रामक रोगों की जॉंच अनिवार्य रूप से की जा रही है तथा सभी परीक्षण राष्ट्रीय मानको के अनुरूप परीक्षण किया जा रहा है। जिससे जिले के मरीजों सभी को ब्लड के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है और मरीजों को समय पर उपचार मिल जाता है।
उन्होंने कहा कि जिले में समय समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वयंसेवी समूहो के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते हैं। इन शिविरों में बड़ी मात्रा में रक्त संग्रहित होता है, जिससे आपातकालीन आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। ई-रक्त कोष, ब्लड कंपोनेंट सुविधा, पारदर्शी प्रोसेंसिग शुल्क तथा निःशुल्क रक्त प्रावधान जैसी व्यवस्थाए समाज के सभी वर्गो को लाभान्वित कर रही हैं।
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनता से अपील किये हैं कि वे स्वैच्छिक रक्तदान को जीवन का एक सामाजिक दायित्व समझें क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी के जीवन को बचा सकता है। 18 से 65 वर्ष तक आयु के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति ( विशेष रूप से युवा ) निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हुए सुरक्षित रूप से वर्ष में 3 से 4 बार रक्तदान कर सकता है । रक्तदान से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि व्यक्ति का नियमित स्वास्थ्य जॉंच ( हीमोग्लोबिन,रक्तचाप एवं सामान्य स्वास्थ ) का अवसर भी मिलता है। इसमें उपयोग में आने वाली सभी सुई एवं उपकरण पूर्णतः स्टरलाइज्ड होते है जिससे संक्रमण का खतरा नहीं होता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से संपर्क किया जा सकता है | इसके अतिरिक्त मरीज या उनके परिजन ई- रक्तकोष के बेबसाइट www.eraktkosh.mohfw.gov.in पर जाकर उपलब्ध रक्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
टिप्पणियाँ