सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद*चांपा में गुप्त गोदाम पर छापा, पंजाब-हरियाणा तक फैला था तस्करी का नेटवर्क:-


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:-रायगढ़, 17 फरवरी 2026/ जिला प्रशासन के निर्देश पर रायगढ़ वन विभाग ने खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 16 फरवरी को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद रायगढ़ वन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन पर उप वनमण्डलाधिकारी और उड़नदस्ते की टीम ने दबिश दी, तस्करों में हड़कंप मच गया और वे लकड़ी से लदा ट्रक लेकर भागने लगे। वन विभाग की सतर्कता के चलते चंद्रपुर मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक सीजी-06 2022 को पकड़ लिया गया। गिरोह के सदस्यों की मदद से चालक एक बार फरार होने में सफल रहा, लेकिन बाद में छानबीन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
          पूछताछ में तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी चालक और उसके साथी मेलाराम ने बताया कि गिरोह आसपास के जंगलों से खैर की बेशकीमती लकड़ी काटकर सहसपुरी में डंप करता था। इसके बाद लकड़ी को चांपा स्थित मनीष अग्रवाल के एक गुप्त गोदाम में भेजा जाता था। रात लगभग एक बजे रायगढ़ की टीम ने तस्करों का पीछा करते हुए चांपा के अकलतरा भांटा क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की। चांपा वन विभाग के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। रायगढ़ और चांपा को केंद्र बनाकर तस्कर लकड़ी को ऊंचे दामों पर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में खपाते थे। इस पूरे ऑपरेशन में उप वनमण्डलाधिकारी श्री तन्मय कौशिक, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री संजय लकड़ा और उड़नदस्ता प्रभारी श्री संदीप नामदेव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि जिले में कहीं अवैध वन अपराध की घटना हो तो मोबा. नंबर 99263-21401 एवं टोल फ्री नंबर 1800-233-2631 पर संपर्क कर अवश्य जानकारी दें।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...