चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रातः काल में डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध एव बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ,त्रिशरण पंचशील बुद्ध धम्म संघ वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई हैं तत्पश्चात् बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया हैं अंत में समाज को जागरूक करने सम्बंधित चर्चा एव ग़रीब मजदूर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग के साथ ही उनके समग्र विकास हेतु शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया हैं ,धम्म पालन गाथा के साथ ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया हैं
आज की उपस्थिति में एडवोकेट जी एस बावनगड़े आयु दीनदयाल रायकर आयु अनिरुद्ध कोचे आयु हरीश कोचे जी आयु ओ डी तिरपुड़े आयुष्मती वीणा रायकर आयुष्मती सुषमा मेश्राम आयुष्मती आनंदा टेम्भेकर डॉक्टर कल्पना सुखदेवे आयु दिलीप कुमार मेश्राम आयु नन्दू नेटके जी आयु दीपक रंगारी जी आयु निलेश काम्बले आयुष्मती सुनिता गोस्वामी आयुष्मती संगीता मेश्राम आयु अनिल कुमार टेम्भेकर आयुष्मती भारती टेम्भेकर और भी अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेश विज्ञप्ति में प्रकाशित करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध सभा सभा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है 🙏
टिप्पणियाँ