सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर ने की राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश *पंचायत स्तर पर ही निपटाए अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण:-*राजस्व के सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर



*समाधान शिविर की तैयारी एवं होली पूर्व शांति समिति बैठक के निर्देश:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 25 फरवरी 2026/ जिले में राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक प्रकरण का न्यायोचित, पारदर्शी और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामले सीधे आम नागरिकों के हितों से जुड़े होते हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
           कलेक्टर ने बैठक में तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, भू-अभिलेख, भू-अर्जन, वन अधिकार पट्टा नामांतरण, बंटवारा एवं खाता विभाजन जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि कुल 10,661 प्रकरण दर्ज हुए थे, जिनमें से 8,486 का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 2,175 प्रकरण लंबित हैं। इनमें से 89 प्रकरण समय-सीमा से बाहर हैं। कलेक्टर ने सभी लंबित और समय-सीमा पार मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के मामलों को पंचायत स्तर पर ही अनिवार्य रूप से निपटाने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयी चक्कर न लगाने पड़ें।
          कलेक्टर ने आरआरसी, ऋण वसूली, राष्ट्रीय अभियान एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग से संबंधित उचित मूल्य दुकानों में भौतिक सत्यापन के दौरान पाई गई कमी की भरपाई एवं वसूली के लिए 7 दिनों के भीतर प्रगति लाने को कहा गया। उन्होंने आदिम जाति विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वन अधिकार पत्र और फौती नामांतरण के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में पदस्थ अतिरिक्त कलेक्टर को क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी अनुविभागीय कार्यालय स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी माह से ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों की तैयारी सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, महिला एवं बाल विकास, श्रम, लीड बैंक अधिकारी, कृषि सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग केअधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...