सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूजीसी ( UGC) एक्ट के बहाल के समर्थन में 27 फरवरी को ST, SC और OBC महा मोर्चा द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन ज्ञापन का आगाज़....सुभाष सिंह परते प्रदेश अध्यक्ष,युवा प्रभाग(सर्व आदिवासी समाज)


........‎यूजीसी (उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम), 2026, 15 जनवरी 2026 से प्रभावी एक कड़ा कानून है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकना है। यह 2012 के नियमों की जगह लेकर SC/ST/OBC छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करता है, तथा इसके तहत 'इक्विटी सेल' और 24x7 हेल्पलाइन अनिवार्य है। 
‎ वर्तमान में देश के अधिकांश राज्यों सहित छत्तीसगढ़ में भी यूजीसी के नियम को लागू करवाने के लिए राज्य की सबसे बड़ी आबादी आदिवासी समाज सहित अनुसूचित जाति वर्ग और पिछड़ा वर्ग अंतर्गत आने वाले समाज के लोगों के द्वारा आगामी दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रदेश स्तरीय हजारों की संख्या में विशाल धरना प्रदर्शन,रैली और ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
‎ मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज संगठन सहित राज्य के दलित और ओबीसी के समस्त महा मोर्चा ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है।
‎ इस ऐतिहासिक जन समर्थन यूजीसी नियम के लिए इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि ST,SC और ओबीसी या निर्धन छात्रों के साथ अक्सर बड़े शिक्षण संस्थानों में भेदभाव का व्यवहार देखा गया है।
‎ यूजीसी एक्ट 2026 (इक्विटी रेगुलेशन) के प्रमुख बिंदु:
‎जाति-आधारित भेदभाव की रोक: यह कानून स्पष्ट रूप से जाति या समुदाय के आधार पर छात्रों, शिक्षकों या कर्मचारियों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न को प्रतिबंधित करता है।
‎अनिवार्य संस्थागत संरचना: सभी उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में एक 'इक्विटी कमेटी' (Equity Committee) और 'इक्विटी सेल' (Equity Cell) का गठन अनिवार्य है, जो शिकायतें सुनेगा।
‎शिकायत निवारण और दंड: भेदभाव के मामलों के लिए 24x7 हेल्पलाइन/पोर्टल की व्यवस्था है। दोषी पाए जाने पर निलंबन, निष्कासन या कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है।
‎लागू क्षेत्र: यह केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होता है।
‎प्रशासनिक जिम्मेदारी: नियमों के उल्लंघन के लिए संस्थान के प्रमुख सीधे जिम्मेदार होंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...