सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश…

16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश…



 कोरबा जिला में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की घटना स्थल से एक सुसाइड नोट और मृतिका का मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं, जिसकी जांच शुरू कर दी गयी है। मृतिका की पहचान शहर के सेंट जेवियर स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा के रूप में की गयी हैं। वह बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक की भांजी बताई जा रही है। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित मामा के घर में रह रही थी। वह मूल रूप से अमरपुर कटघोरा की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। जांच के हित में इसकी सामग्री गोपनीय रखी गई है।

पुलिस ने मृतिका के पास से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा के कान में हेडफोन लगा हुआ था। पुलिस मोबाइल फोन के कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि कारणों का पता लगाया जा सके।घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*

 खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की ग...

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 3 मार्च । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।             घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।                                  अरोपी            मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचन...

अज्ञात कार का कहर! बाइक सवार युवक को रौंदकर फरार, सड़क पर तड़पता रहा लहूलुहान युवक

संवाददाता - राजाराम चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर फट गया। देखते ही देखते सड़क खून से लाल हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से भाग निकली। घायल युवक दर्द से कराहता रहा, लेकिन राहगीरों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। इसी बीच सूचना मिलते ही लैलूंगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी वाहन में घायल युवक को उठाया और सीधे लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि घायल युवक ग्राम ...