सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ललितपुर में नगर पालिका की आकस्मिक बोर्ड बैठक 23 मार्च को, अनियमितताओं पर कड़ा रुख ललितपुर। नगर पालिका परिषद, ललितपुर में विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पार्षदों ने सख्त रुख अपनाया है। समस्त पार्षदों द्वारा 23 मार्च 2026 को आकस्मिक बोर्ड बैठक आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें नगर के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर में बिना बोर्ड की अनुमति के कराए गए निर्माण कार्यों, जेम पोर्टल से खरीदी गई सामग्रियों तथा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से जुड़े भुगतान को लेकर गंभीर आपत्तियां उठाई गई हैं। पार्षदों का आरोप है कि इन कार्यों में व्यापक अनियमितताएं हुई हैं और पारदर्शिता का अभाव रहा है।पार्षदों ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन सभी कार्यों की पूरी पत्रावली बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर विधिवत अनुमोदन नहीं लिया जाता, तब तक संबंधित किसी भी संस्था या ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा। इस निर्णय से नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया है।आकस्मिक बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। पार्षदों का कहना है कि नगर हित में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।बताया जा रहा है कि इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्षद शामिल होंगे, जिनके हस्ताक्षर भी प्रस्ताव पर दर्ज हैं। अब देखना यह होगा कि बैठक में क्या ठोस निर्णय लिए जाते हैं और नगर के विकास कार्यों पर इसका क्या असर पड़ता है।

चरन सिंह राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...

बिजली सुधार करने दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी अनुसार:-बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत! धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा नामक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने तीव्र थे कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बहरहाल यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सावधानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...