सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस बार हर्बल गुलाल से मनेगी होलीः लैलूंगा की दीदियों ने रचा सफलता का रंग, 5 क्विंटल उत्पादन में 4 क्विंटल की बिक्री


*कलेक्टोरेट परिसर में हुई जमकर खरीदी, रासायनिक मुक्त रंगों से सुरक्षित होली का संदेश:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 2 मार्च 2026/ जिले में इस बार होली का रंग कुछ खास है। रासायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक और हर्बल गुलाल ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस सकारात्मक बदलाव की अगुवाई कर रही हैं लैलूंगा क्षेत्र की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, जिन्होंने जैविक और सुरक्षित गुलाल तैयार कर आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है।
             जिला कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए स्टॉल पर अधिकारियों, कर्मचारियों और बाहर से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हर्बल गुलाल की खरीदी की। प्राकृतिक रंगों की गुणवत्ता और सुरक्षा को देखते हुए लोगों में विशेष आकर्षण देखा गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित दिव्या स्व-सहायता समूह सलखिया एवं संतोषी स्व-सहायता समूह रूडूकेला की महिलाओं ने मिलकर पूरी तरह प्राकृतिक तत्वों से हर्बल गुलाल तैयार किया है। हल्दी, चुकंदर, लालभाजी, पालक भाजी, परसा फूल, संतरे के छिलके, लेमनग्रास तथा अन्य रंग-बिरंगे फूलों से तैयार यह गुलाल पूरी तरह रासायनिक मुक्त है और त्वचा के लिए सुरक्षित है।
             महिलाओं ने लगभग एक माह पूर्व इस सीजनेबल व्यवसाय की शुरुआत की। त्योहारी मांग को ध्यान में रखते हुए 5 क्विंटल हर्बल गुलाल का उत्पादन किया गया, जिसमें से अब तक 4 क्विंटल की बिक्री हो चुकी है। जनपद पंचायत लैलूंगा परिसर में भी स्टॉल लगाकर अच्छी बिक्री की गई थी। वहीं कलेक्टोरेट परिसर में भी बड़ी संख्या में खरीदारों ने उत्साह दिखाया। एक दिन में हजारों रुपए का कारोबार कर समूह की महिलाओं का आत्मविश्वास और बढ़ गया है।
             कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्व-सहायता समूहों को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस प्रकार के नवाचार न केवल महिलाओं की आय बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प भी प्रदान करते हैं। समूह की सदस्यों मीना कुमारी पैकरा, राम कुमारी पैकरा एवं आरती पटेल ने बताया कि जैविक गुलाल निर्माण के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण मिला है तथा जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। हर्बल गुलाल के अलावा समूह गांव स्तर पर टेंट सेवा, सामाजिक आयोजनों में सहभागिता तथा छत ढलाई हेतु सेंटरिंग कार्य भी कर रहा है। इससे समूह की आय के विविध स्रोत विकसित हुए हैं।
          समूह का मार्गदर्शन कर रहीं श्रीमती मंदाकिनी गुप्ता और कलावती सिदार ने बताया कि लैलूंगा, घरघोड़ा एवं तमनार जैसे वनांचल क्षेत्रों में स्व-सहायता समूह अत्यंत सक्रिय हैं और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में अग्रसर हैं। हर्बल गुलाल की बढ़ती मांग इस बात का संकेत है कि लोग अब स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति सजग हो रहे हैं। प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित होली मनाने का संदेश देते हुए ये महिलाएं आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बन रही हैं। यदि कोई व्यक्ति हर्बल गुलाल खरीदना चाहता है तो मोबाइल नंबर 62660-74792 पर संपर्क कर सकता है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*

 खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की ग...

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 3 मार्च । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।             घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।                                  अरोपी            मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचन...

अज्ञात कार का कहर! बाइक सवार युवक को रौंदकर फरार, सड़क पर तड़पता रहा लहूलुहान युवक

संवाददाता - राजाराम चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर फट गया। देखते ही देखते सड़क खून से लाल हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और टक्कर मारने के बाद बिना रुके मौके से भाग निकली। घायल युवक दर्द से कराहता रहा, लेकिन राहगीरों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। इसी बीच सूचना मिलते ही लैलूंगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी वाहन में घायल युवक को उठाया और सीधे लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि घायल युवक ग्राम ...