चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक १ मार्च २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सभी उपासको ने सर्वप्रथम,तथागत एव बोधि सत्व की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
सामुहिक रूप से त्रिशरण पंचशील बुद्ध धम्म संघ वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई हैं ।
भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है ।
फाल्गुनी पूर्णिमा के संबंध में तथागत बुद्ध के द्वारा बताईं गई बातो पर विस्तार से चर्चा करते हुए बौद्ध समाज को पालन करते हुए प्रचार प्रसार करने के लिये प्रण लिया गया हैं ।
आज की उपस्थिति में एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावन गड़े, डॉ रमेश कुमार सुखदेवे, डॉ कमल किशोर सहारे,आयु दिलीप कुमार मेश्राम,आयु ओ डी तिरपुड़े,आयु शिव कुमार कुर्रे,आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर,आयु राजेन्द्र शेंडे, ।
आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर,आयुष्मती सुषमा मेश्राम ,आयुष्मती आनंदा टेम्भेकर,आयुष्मती मीना खांडेकर, डॉ कल्पना सुखदेवे ।
और भी अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही ।
अंत में धम्म पालन गाथा कर, सभी प्राणियों के कल्याण के लिए मंगल कामनाये की गई ।
उपरोक्त कार्य क्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।
टिप्पणियाँ