सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाज के हित-साधन की साधना है पत्रकारिता : एल. वेंकटेश्वर लू*समाधान आधारित पत्रकारिता से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक बदलाव


नूरपुर (बिजनौर)।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण) एल. वेंकटेश्वर लू ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण भर नहीं, बल्कि समाज के हित-साधन की एक महत्वपूर्ण साधना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाधान आधारित पत्रकारिता की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। यदि पत्रकार समस्याओं के साथ-साथ उनके समाधान को भी सामने लाएं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। पत्रकारों की निष्पक्ष और जिम्मेदार रिपोर्टिंग से समाज में जागरूकता बढ़ती है तथा शासन-प्रशासन को भी जनसमस्याओं की सही जानकारी मिलती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्ष, तथ्यपूर्ण और जिम्मेदार रिपोर्टिंग से समाज में विश्वास और पारदर्शिता मजबूत होती है।

इस अवसर पर सीडीओ बिजनौर तथा एसडीएम चांदपुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और पत्रकारों के कार्य की सराहना की।

सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पत्रकारिता को जनसेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए पत्रकारों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान किया। महोबा जिले से मोहम्मद यूनुस खान मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र अरजरिया जिला अध्यक्ष महोबा, बी डी बंसल संरक्षक, अखिलेश रावत कार्यकारिणी सदस्य, अनिल सेन जिला महामंत्री, तौसीफ खान महामंत्री तहसील महोबा,राहुल विश्वकर्मा महामंत्री भी मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही और पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा उनके समाधान पर सार्थक चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...

लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!

 लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार में हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जिले में कहीं न कहीं संगठित स्तर पर मादक पदार्थों की खेती का नेटवर्क सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार घटगांव ग्राम के कम से कम तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की फसल लहलहाती पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा प्रशासनिक टीम ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता रवि भगत ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस अवैध खेती का पर्दाफाश किया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले ही तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। अब घटगांव में फिर से वही तस्वीर सामने आना प्र...