सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगे बी. डी. चौहान अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के उत्कृष्ट संचालन के लिए मिलेगा सम्मान







सक्ती/छत्तीसगढ़।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला के संचालक बी. डी. चौहान को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आगामी 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

बी. डी. चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालय को न केवल बेहतर तरीके से संचालित किया है, बल्कि वहां अध्ययनरत बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है और बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि आज अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला क्षेत्र में शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।

इस उपलब्धि के पीछे पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिलाध्यक्ष किशोर कुमार चौहान का मार्गदर्शन भी लगातार मिलता रहा है। उनके प्रेरणादायक सहयोग और दिशा-निर्देशन ने बी. डी. चौहान को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनके योगदान को दर्शाता है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और विद्यालय परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी गर्व का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने बी. डी. चौहान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...

लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!

 लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार में हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जिले में कहीं न कहीं संगठित स्तर पर मादक पदार्थों की खेती का नेटवर्क सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार घटगांव ग्राम के कम से कम तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की फसल लहलहाती पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा प्रशासनिक टीम ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता रवि भगत ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस अवैध खेती का पर्दाफाश किया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले ही तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। अब घटगांव में फिर से वही तस्वीर सामने आना प्र...