बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
थाना अंतागढ़
जिला उ0ब0कांकेर
दिनांक 21.03.2026
आरोपी साबिर अली पिता सिराजुद्दीन सैय्यद उम्र 40 वर्ष साकिन अंतागढ़ थाना अंतागढ़ को दीगर राज्य जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) से किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
साबिर अली पिता सिराजुद्दीन सैय्यद उम्र 40 वर्ष साकिन अंतागढ़ थाना अंतागढ़ जिला उ0ब0कांकेर।
थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 10/2026 धारा- 318(3), 318(4), 316(2) भारतीय न्याय संहिता।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध महाराष्ट्र राज्य के थाना घुग्गुस, जिला चंद्रपुर में इसी प्रकृति का एक अन्य अपराध भी पंजीकृत है, जिसका अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 318(4), 316(2) BNS है।
मामले का संक्षिप्त विवरण:-*
थाना अंतागढ़ में प्रार्थी चरण कुमार (26 वर्ष), निवासी ग्राम पुजारीपारा कानागांव, जिला कोंडागांव, एक गरीब गोंड आदिवासी युवक है जिसने अपनी मेहनत की कमाई से वर्ष 2024 में अशोक लीलैंड ट्रक (रजि. नं. CG-04-MZ-3560) इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड से फाइनेंस पर खरीदा था ताकि परिवार का भरण-पोषण कर सके। किश्तें भरने में आने वाली कठिनाई से वह मानसिक तनाव में था। दिसंबर 2024 के अंत में अंतागढ़ बस स्टैंड पर आरोपी साबिर अली सिराजुद्दीन सैय्यद से मुलाकात हुई। आरोपी ने युवक की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर बार-बार मीठी-मीठी बातें कीं और कहा कि वह परिवहन का बड़ा काम करता है। आरोपी ने ट्रक को 6 महीने के लिए किराए पर लेने का प्रस्ताव दिया और प्रतिमाह 7000 किलोमीटर के हिसाब से 1,20,000 रुपये देने का वादा किया। प्रार्थी आरोपी के प्रलोभन में आ गया और दिनांक 27.01.2025 को अंतागढ़ तहसील में नोटरी के समक्ष लिखित अनुबंध किया गया। अनुबंध के अनुसार ट्रक आरोपी को सौंप दिया गया, किंतु आरोपी ने जानबूझकर अनुबंध का उल्लंघन किया – न तो किराया दिया और न ही जुलाई 2025 में अवधि समाप्त होने के बाद ट्रक वापस किया। जब प्रार्थी ट्रक मांगता तो आरोपी उसे धमकी देता था कि “ट्रक वापस नहीं दूंगा, जो करना है कर ले, पुलिस में रिपोर्ट कर ले, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” अंततः प्रार्थी ने दिनांक 03.02.2026 को थाना अंतागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में आशीष बंछोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के मार्गदर्शन में शुभम तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ जिला उ0ब0कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
विवेचना के दौरान प्रकरण के फरार आरोपी साबिर अली सिरजुद्दीन सैय्यद पिता सिराजुद्दीन सैय्यद को दीगर राज्य जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना कबूल करने गिरफ्तार का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक रमेश जायसवाल थाना प्रभारी अंतागढ़, उप निरीक्षक आलोक सुबोध, आरक्षक रंजीत ठाकुर, लखन हिड़को।
कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है।
इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
यहा दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
टिप्पणियाँ