सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खरसिया चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी का ताबड़तोड़ एक्शन, अपराधी-कबाड़ी-नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप









खरसिया।  चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के प्रभार संभालते ही क्षेत्र में कानून का डंडा पूरी तरह चलने लगा है। हत्या, चोरी, अवैध कबाड़, जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार के खिलाफ जिस तेजी से कार्रवाई हो रही है, उससे अपराधियों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। चौकी क्षेत्र में लगातार छापेमारी और सख्ती के कारण गलत काम करने वालों में भगदड़ की स्थिति देखी जा रही है।

चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने साफ चेतावनी दी है कि अपराध हो, अवैध कबाड़ी का काम हो या नशे का कारोबार — किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।  पुलिस टीम दिन-रात कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब बनाने वालों, नशा बेचने वालों, संदिग्ध कबाड़ियों और अपराध में शामिल लोगों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस की सख्ती का असर अब गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। जहां पहले खुलेआम नशा बनता और बिकता था, वहीं अब पुलिस के डर से ऐसे लोग छिपते फिर रहे हैं। कबाड़ के नाम पर चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी नजर रखी जा रही है, जिससे चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसा अधिकारी मिला है जो बिना दबाव के काम कर रहा है और हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह कार्रवाई जारी रही तो गांव से नशा, चोरी और अवैध काम पूरी तरह खत्म हो जाएगा और खरसिया ब्लॉक में शांति का माहौल कायम होगा।

स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही ईमानदार और सख्त अधिकारी की जरूरत थी, जो जनता की सुरक्षा के लिए लगातार मैदान में डटा रहे। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह कार्रवाई करते रहें ताकि क्षेत्र पूरी तरह अपराधमुक्त बन सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*

 खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की ग...

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 3 मार्च । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।             घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।                                  अरोपी            मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचन...