ग्राम पुटकापुरी विकासखंड पुसौर जिला रायगढ़ (छ.ग.) के निवासी जमुना प्रसाद चौहान ग्राम पंचायत पुटकापुरी के पूर्व सरपंच एवं पूर्व पंच तथा चौहान समाज जिला रायगढ़ के पूर्व कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष ,आशु कवि और वर्तमान में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष पद का सुचारु रुप से संचालन करते आ रहें हैं । देश के सबसे बड़े राजनैतिक दल कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हित में सरकार और सरोकार को शीर्षस्थ करती हुई सद्भभावना को जन_जन तक पहुचाते हुये बहु आयामी विकास को सर्वोपरि मानती है।
सगंठन में प्रमुख एवं सम्मानीय पद पर नियुक्त किये जाने को लेकर पूर्व मंत्री तथा विधायक विधान सभा क्षेत्र खरसियां के माननीय उमेश नंद कुमार पटेल,एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति रायपुर(छ.ग.)के परम आदरणी य राज कुमार अंचल जी तथा जिला कांग्रेस कमिटी ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग रायगढ़ के जिलाध्यक्ष आदरणीय परदेशी चौहान जी का कृतज्ञता ब्यक्त करते हुये दिये गये दायित्वों के निर्वहन में अपनी भूमिका से पार्टी को मजबूती प्रदान करने हर्षोल्लास के साथ जमुना प्रसाद चौहान के द्वारा अभिनंदन ज्ञापित किया गया।
सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति चौहान समाज कृतज्ञता प्रगट करता है।

टिप्पणियाँ