सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली


 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
 साइस वाणी न्यूज 
लोकेश गायकवाड़ 

 धरसीवां (संकरा)
प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया, कोमल मनहर, हिम्मत मनहर मिलकर शिखर साहू के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे उसी समय हिम्मत मनहर अपने पैंट से चाकू निकालकर शिखर साहू के उपर वार किया तो शिखर साहू ने अपने हाथ से चाकू पकड़ लिया। प्रार्थी बीच बचाव करने लगा तो वे सभी मिलकर बोलने लगे आज जान से मारकर खत्म कर दो और लोकेश्वर घृतलहरे अपने जेब से एक चाकू निकालकर प्रार्थी पर वार किया और शिखर साहू को कोमल मनहर, हिम्मत मनहर, हरीश डहरिया दबोच लिये और लोकेश्वर घृतलहरे ने हत्या करने के लिये उसके दाये सीना में चाकू से वार किया तथा सभी मोटर सायकल में बैठकर भाग गये। प्रार्थी की रिर्पोट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 123/26 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 घटना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री लम्बोदर पटेल एवं चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। 

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध मंे प्रार्थी, उसके भाई सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। 

 टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी लोकेश्वर उर्फ लुकेश्वर धृतलहरे, कोमल बंजारे, हिम्मत मनहर एवं हरीश डहरिया को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 

 चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में *प्रयुक्त 02 नग चाकू तथा 01 नग मोटर सायकल* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. लोकेश्वर उर्फ लुकेश्वर धृतलहरे पिता ओमप्रकाश धृतलहरे उम्र 18 साल 06 माह निवासी सतनामी पारा ग्राम सांकरा थाना धरसीवा जिला रायपुर।*

*02. कोमल बंजारे पिता भूवन लाल बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी डबरी पारा अटल चौक सांकरा थाना धरसीवा जिला रायपुर।*

*03. हिम्मत मनहर पिता आनंद मनहर उम्र 19 साल निवासी अटल चौक ग्राम सांकरा थाना धरसीवा जिला रायपुर।*

*04. हरीश डहरिया पिता कृष्ण कुमार डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर वार्ड क्रमांक 11 आंगनबाडी के पास सांकरा थाना धरसीवा जिला रायपुर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*

 खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की ग...

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 3 मार्च । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।             घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।                                  अरोपी            मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचन...