रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायगढ़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन विस्तार के तहत कई युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में चपले मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर नायक को युवा मोर्चा जिला रायगढ़ का मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
शेखर नायक खरसिया विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी और मेहनत को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
जिला स्तर पर मिली इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और साथियों में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियां और तेज होंगी।
नियुक्ति के बाद शेखर नायक ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

टिप्पणियाँ