सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मजदूरों-किसानों,ग्रामीणों और नौजवानों के लिए बंगोली गांव में जसम ने खोला भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय

रायपुर. भगत सिंह और उनके साथियों के शहादत दिवस पर 23 मार्च को जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ ने रायपुर जिले के ग्राम बंगोली में भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जब जसम ने अपना 40 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया था तब ग्राम बंगोली में किसानों-मजदूरों और ग्रामीण नौजवानों के लिए एक पुस्तकालय खोलने का संकल्प लिया था. अब यह पुस्तकालय लगभग सौ किताबों और 80 ज़रुरी पत्रिकाओं के साथ प्रारंभ कर दिया गया है.

इस पुस्तकालय को देश के नामचीन आलोचक सियाराम शर्मा ने महत्वपूर्ण शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि जिस रोज़ हम यह जान लेते हैं कि हमें क्या पढ़ना और क्यों पढ़ना है...उस रोज़ हमारी जिंदगी बदल जाती है. अच्छी किताबें समाज में संवेदनशील और बेहतरीन नागरिक को तैयार करने का काम करती है.उन्होंने कहा कि सूचनाओं के विस्फोटक युग में मोबाइल हमें सब कुछ दे सकता है, लेकिन वह हमें एकाग्र होकर ठहरने और सोचने-समझने का मौका नहीं दे सकता है. उन्होंने छात्रों और नौजवानों से आह्वान किया कि वे पढ़ने-लिखने की आदत को बरकरार रखते हुए बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें. उन्होंने बताया कि 
पुस्तकालय का नाम महान क्रांतिकारी भगत सिंह और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के नाम से इसलिए रखा गया है क्योंकि दोनों ही विभूतियां पढ़ने-लिखने और प्रतिरोध का महत्व समझती थीं. सामाजिक न्याय के योद्धा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर मानते थे कि शिक्षित हुए बगैर जीवन में बदलाव मुमकिन नहीं है तो जेल में रहने के दौरान भी भगत सिंह किताबों का विशद अध्ययन इसलिए कर रहे थे ताकि वे देश-दुनिया में होने वाली क्रांति को समझ सकें.

सीपीआई-एमएल के राज्य सचिव बृजेन्द्र तिवारी ने कहा कि वैचारिक क़िताबें यह समझने का मौका देती है कि देश और दुनिया में क्या कुछ अच्छा और बुरा घट रहा है. गांव बंगोली के निवासी एवं सीपीआई-एमएल के जिला सचिव नरोत्तम शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बंगोली लंबे समय से आंदोलन का केंद्र रहा है, लेकिन अब वह पढ़ने-लिखने का केंद्र भी बनकर उभरेगा. पुस्तकालय के उद्घाटन को राजेन्द्र परगनिहा, मुक्तानंद साहू और तेजराम विद्रोही ने महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम का संचालन संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी ने किया.

इस मौके पर निर्झर शर्मा, विद्या यादव, पल्लवी बैरागी, श्वेता, वंदना, संगीता, ममता बैरागी, बिसहत कुर्रे, आरपी गजेन्द्र, एल सांगोडे, भुन्नूराम, केशव साहू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे. 

फिलहाल देश-विदेश के प्रतिबद्ध लेखकों की महत्वपूर्ण पुस्तकों के साथ पुस्तकालय को प्रारंभ कर दिया गया है. पुस्तकालय के विधिवत संचालन के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है. इस कमेटी को पुस्तकों के चयन का अधिकार होगा. पुस्तकालय प्रतिदिन शाम चार बजे से शाम छह बजे तक खुलेगा. पुस्तकालय में ग्रामीणजनों की सदस्यता नि: शुल्क रखीं गई है.


जसम ने पुस्तकालय के विस्तार के लिए वैज्ञानिक विचारों और चेतना से लैस लेखकों से पुस्तकें भेंट करने का आग्रह किया है. जसम ने कहा है कि जो भी लेखक स्वयं की अथवा दूसरे लेखकों की पुस्तकें या पत्रिकाएं भेंट करना चाहते हैं तो वे भिलाई में आलोचक सियाराम शर्मा ( मोबाइल नंबर- +91 83190 23110 ) रायपुर में राजकुमार सोनी ( 9826895207 ) बिलासपुर में मुदित मिश्रा ( 91 98063 09043 ) ग्राम बंगोली में नरोत्तम शर्मा ( 91 99772 64080 ) से संपर्क कर सकते हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...

लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!

 लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार में हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जिले में कहीं न कहीं संगठित स्तर पर मादक पदार्थों की खेती का नेटवर्क सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार घटगांव ग्राम के कम से कम तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की फसल लहलहाती पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा प्रशासनिक टीम ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता रवि भगत ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस अवैध खेती का पर्दाफाश किया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले ही तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। अब घटगांव में फिर से वही तस्वीर सामने आना प्र...