सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईद के अवसर पर पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान ने दिया एकता, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश

 ईद के अवसर पर पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान ने दिया एकता, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान ने ईद के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर हिंदू नव वर्ष, उगादि पर्व तथा चेट्री चंड की भी शुभकामनाएं देते हुए सभी समुदायों के बीच प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

अब्दुल इब्राहिम खान ने कहा कि एक ही समय में विभिन्न पर्वों का आगमन हम सभी के लिए ईश्वर का विशेष संदेश है, जो हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपनी खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करें और मिलजुलकर प्रेम, शांति और आपसी सद्भाव के साथ जीवन व्यतीत करें।

उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें चाहिए कि हम सभी मिलकर इस एकता की डोर को और मजबूत बनाएं तथा समाज में अमन-चैन बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम और सम्मान को बढ़ावा दें।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नफरत फैलाने वाली और देश को कमजोर करने वाली ताकतों से दूर रहें तथा ऐसे तत्वों को समाज में कोई स्थान न दें। साथ ही सभी नागरिक मिलकर देश की प्रगति, शांति और भाईचारे को कायम रखने में अपना योगदान दें।

अंत में उन्होंने सभी पर्वों की पुनः शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की।


🔷 साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...

बिजली सुधार करने दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी अनुसार:-बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत! धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा नामक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने तीव्र थे कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बहरहाल यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सावधानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...