जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर नमाज़ की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ ईदगाह पर मौजूद रहकर नमाज़ की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🔸इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे नमाज़ का कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
🔸उक्त अवसर पर अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई तथा सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं/मुबारकबाद दी गई।
#EidUlFitr
टिप्पणियाँ