सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई है


चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक १५ मार्च २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर में, सर्व प्रथम तथागत भगवान बुद्ध एव बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । त्रिशरण पंचशील, बुद्ध , धम्म, संघ की वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना कर, बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है । महिला ससक्तीकरण संघ द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये काम करने वाली महिलाओं को मोमेंटो एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है इसमें रायपुर जिला महिला संघ की पदाधिकारी एवं मैत्रेयी महिला संघ की सदस्य के साथ ही बुद्ध विहार के संचालन के भारतीय बौद्ध महा सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे । अंत में धम्म पालन गाथा कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है ।
इस अवसर पर, आयु दीनदयाल रायकर, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े, आयुष्मती भारती टेंभेकर, आयुष्मती दीपा शेंडे, आयुष्मती आनंदा टेंभेकर, आयुष्मती रीना चिचखेड़े, आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर, डॉ कल्पना सुखदेवे, आयु शिव कुर्रे, डॉ रमेश कुमार सुखदेवे, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयुष्मती मीना खांडेकर, आयुष्मती रत्नमाला लाउतरे, आयु अनिल कुमार टेंभेकर, आयु राजेश धरगावे, आयुष्मती रोशनी वैद्य, आयुष्मती तारा बोरकर आदि मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति में इंजीनियर सी डी खोबरा गड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...

बिजली सुधार करने दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी अनुसार:-बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत! धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा नामक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने तीव्र थे कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बहरहाल यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सावधानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...