प्रशिक्षण में मापन संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई
संवाद दाता रामकुमार प्रजापति
बरौल। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत वीबीजीएमजी में मेटों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मेटों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं के तहत संचालित कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन, मजदूरी मापन की शुद्धता, उपस्थिति पंजी संधारण तथा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा। तकनीकी सहायक द्वारा मापन संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में कार्यस्थल प्रबंधन, श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण एवं अभिलेख संधारण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएसआरएलएम द्वारा समर्थित हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना 2.0 की रूपरेखा साझा की गई। संगठा संस्था की टीम ने वाटरशेड की अवधारणा, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
अधिकारियों ने कहा कि ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की सफलता में मेटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षित मेट न केवल कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं, बल्कि श्रमिकों को समय पर भुगतान दिलाने में भी अहम कड़ी साबित होते हैं।
टिप्पणियाँ