अम्बेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कालोनी में सर्व प्रथम त्रि शरण पंचशील आना पान सती और ध्यान साधना तथा बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ का वाचन किया गया
चलो बुद्ध विहार की ओर........
आज रविवार दिनांक 22 मार्च को सुबह 9:30 से 11: 30 बजे तक अम्बेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कालोनी में सर्व प्रथम त्रि शरण पंचशील आना पान सती और ध्यान साधना तथा बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ का वाचन किया गया ।" आनंद का शोक " आयुष्यमति सुषमा मेश्राम द्वारा वाचन किया गया।
इसके पश्चात् डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जयंती समारोह (घड़ी चौक) में आयोजित कार्यक्रम में मैत्रेयी महिला समिति द्वारा रैलियों हेतु खाद्य पदार्थ वितरण किए जाने हेतु आवश्यक मीटिंग रखी गई थी। जिसमें बौद्ध समाज डी डी नगर/इंद्रप्रस्थ /रायपुरा/अमलेश्वर के उपासक /उपासिकाएं एवं मैत्रेई महिला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि *13अप्रैल* को *बाइक रैली* में हमारे समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते है विभिन्न वार्डों से रैली लगभग 1 बजे तक बाबासाहेब के स्टेच्यू के पास सम्पन्न होती है ।
अतः *बाइक रैली में शामिल लोगों को *मठा का वितरण* *13/4/2026 सोमवार* लगभग *दोपहर 1 बजे* से *बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा घड़ी चौक* में किया जाएगा।जिसमें सभी उपासक उपासिकाओं की उपस्तिथि प्रार्थनीय है।
आज उपस्थित उपासकों में सुनीता गोस्वामी,जी एस बावनगडे, सुरेन्द्र कोल्हेकर, आनंदा टेंभेकर, डॉ कल्पना सुखदेवे,डॉ रमेश सुखदेवे, सुषमा मेश्राम, मोतीमाला कोल्हेकर,आर कामडे, राजेश धारगावे, ओ डी तिरपुड़े ,विशाल कामडे , मंजूषा माटे, मिलिंद माटे,निलेश कांबले
शामिल रहे सभी का साधुवाद🙏
*मैत्रेयी महिला समिति*
*डी डी नगर रायपुर* *छत्तीसगढ़*
नमो बुद्धाय जय भीम
टिप्पणियाँ