सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना चारामा पुलिस ने नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

थाना चारामा                                                                 
जिला -उत्तर बस्तर कांकेर (छ0ग0) दिनांक:-21.03.2026

नाबालिक से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम ,घटना बाद से था फरार । 
महाराष्ट्र में छिपे आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
 सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को फंसाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थिया द्वारा दिनांक 24.12.2025 को थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 137(2), 64, 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान नाबालिग को बरामद कर उसके कथन लिए गए, जिसमें उसने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा (निवासी सतना, मध्यप्रदेश) ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। 

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) तथा अति. पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गयी ।
तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी का पता पुणे (महाराष्ट्र) में होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी को दिनांक 20.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा उर्फ नीलेश, पिता अनुज लाल वासुदेव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बाहरी, थाना सीधी, जिला सीधी (मध्यप्रदेश)

 पुलिस टीम का विवरण
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम (प्रभारी साइबर टीम), उपनिरीक्षक सागर निषाद,आरक्षक अनिल जैन एवं आरक्षक जितेन्द्र कुमार नाग।

कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता करने में सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित किया जा रहा है, जिसमें दी गई सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...

बिजली सुधार करने दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी अनुसार:-बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत! धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा नामक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने तीव्र थे कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बहरहाल यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सावधानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...