शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
संवाद दाता निर्मल सिंह
राउंड टेबल इंडिया और लेडिस सर्किल इंडिया एक नॉन गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से अभूतपूर्व कार्य करते आ रहे है इसी कड़ी में आज संकुल सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में नवनिर्मित 4 अध्यापन कक्ष और कार्यालय का लोकार्पण किया गया।
जिसमें पूरी एनजीओ की टीम के साथ ही शिक्षा विभाग से विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र कौशिक,शहरी स्रोत समन्वयक श्री वासुदेव पाण्डेय, शैक्षिक समन्वयक श्री सत्येंद्र श्रीवास,प्रधान पाठक श्रीमती अंजू शुक्ला,श्री आर.आर.श्रीवास, श्रीमती शशि सिंह श्रीमती पूर्णिमा मेडम औविद्यालय के समस्त शिक्षकगण ,कार्यालयीन स्टॉफ सहित जनप्रतिनिधि एवं वार्ड के निवासी उपस्थित रहे इस अवसर पर बिल्हा बीईओ श्री कौशिक जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस नेक कार्य की प्रशंसा की वहीं इस पूरे निर्माण कार्य में यू.आर.सी. श्री पाण्डेय जी ने सक्रिय भूमिका निभाई माहौल उस समय खुशनुमा हो गया जब दोनों अधिकारियों ने अतिथियों सहित बच्चों के बैंच पर बैठकर अपने विद्यार्थी जीवन को याद किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला परिवार के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा अतिथियों का आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख श्री मती अंजू शुक्ला के द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ