सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईलाइट चौराहा बना खतरे का ज़ोन: खंडे (मोरम/बालू) से लदे ट्रैक्टरों की बेखौफ आवाजाही, जिम्मेदार विभाग मौन ललितपुर।जनपद के व्यस्ततम ईलाइट चौराहे पर इन दिनों यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खंडे (मोरम/बालू) से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धड़ल्ले से शहर के बीचों-बीच गुजर रही हैं, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ गई है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या पर यातायात विभाग सहित संबंधित जिम्मेदार विभाग पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से लेकर देर शाम तक बिना किसी रोक-टोक के ये ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चौराहे से गुजरते हैं। कई बार तो ट्रॉलियों में भरा खंडा सड़क पर गिरता रहता है, जिससे फिसलन और दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। बावजूद इसके न तो कोई चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और न ही ओवरलोडिंग पर कोई कार्रवाई होती दिख रही है।दुर्घटना की आशंका हर समयईलाइट चौराहा पहले से ही यातायात का दबाव झेल रहा है। ऐसे में भारी और ओवरलोड वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो रही है।प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवालस्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि खनन और परिवहन से जुड़े इन वाहनों पर कार्रवाई न होना कहीं न कहीं प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।कार्रवाई की मांग शहरवासियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप कर ईलाइट चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाने, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...

बिजली सुधार करने दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी अनुसार:-बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत! धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा नामक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने तीव्र थे कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बहरहाल यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सावधानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।