महोबा। साइंस वाणी
संवाददाता -पुष्पेंद्र
जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के द्वारा तहसील कुलपहाड़ का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय उपजिलाधिकारी / न्यायालय तहसीलदार/ न्यायालय नायब तहसीलदार अजनर, महोबकंठ, कुलपहाड़, पनवाड़ी में लम्बित वादों की समीक्षा की गयी । न्यायालयों में 6 माह के पुराने वादों में प्रतिदिन सुनवाई कर गुणदोष के आधार पर निस्तारण करने के डीएम ने निर्देश दिये । वही तहसील परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराने के निर्देश दिये । वसूली के मांग पत्रों को समयबद्ध रूप से वसूल करने के निर्देश । साथ ही नजारत अनुभाग तहसील कुलपहाड़ में उपलब्ध रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। तहसील कुलपहाड़ के अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया गया। अभिलेखागार की साफ-सफाई बस्तों को ठीक करने के निर्देश दिये गये | आई०जी०आर०एस० / जनता दर्शन / तहसील दिवस की शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
टिप्पणियाँ