सुशासन तिहार शिविर आयोजन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त*01 मई से 10 जून 2026 के मध्य होंगे जनसमस्या निवारण शिविर तीनों ब्लॉक में क्लस्टर स्तर पर होगा सुशासन तिहार शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार 2026 संचालित करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा इसी तारतम्य में 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस सुशासन तिहार 2026 के सुचारू संचालन एव क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर इंद्रजीत बर्मन नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़- बिलाईगढ़ एवं सहायक नोडल अधिकारी उप संचालक पंचायत को और जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सहायक नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को तथा अन्य अधिकारियों को कलस्टर नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
*ग्रामीण क्षेत्र में शिविर*
ग्रामीण क्षेत्र में शिविर अपरान्ह 3 से 6 बजे किया जाएगा।सारंगढ़ ब्लॉक में 5 मई को ग्राम उलखर, 13 मई को फर्सवानी, 18 मई को हरदी, 21 मई को उच्चभीठी, 28 मई को केडार, 4 जून को कपरतुंगा और 10 जून को गोडम में आयोजित किया जाएगा।बिलाईगढ़ ब्लॉक में सुशासन तिहार शिविर 4 मई को ग्राम धोबनी, 8 मई को बलौदी, 15 मई को गदहाभाटा, 22 मई को धाराशिव, 29 मई को खुरदरहा, 5 जून को मडकड़ी में आयोजित किया जाएगा। बरमकेला ब्लाक के ग्राम बड़े नवापारा में 6 मई को, हिर्री में 14 मई, कांदुर पाली में 20 मई को, भीखमपुरा में 27 मई को, झाल में 3 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
*शहरी क्षेत्र में शिविर*
नगरीय निकायों में सुशासन तिहार शिविर नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 13, 19 और 22 मई, नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 6,7,8 मई, सरसीवा में 7 मई, पवनी में 7 और 14 मई, सरिया में 14 और 20 मई, नगर पंचायत भटगांव में 1 और 5 मई, बरमकेला में 6,7 और 8 मई को आयोजित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ