सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी तेज गति: विधायक मोहले*जिले को मिली 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस

*विधायक श्री मोहले ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

मुंगेली, 01 अप्रैल 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले को 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस प्राप्त हुई है। इन एम्बुलेंस को जिला कलेक्टोरेट परिसर से विधायक श्री पुन्नूलाल माहले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंस से सभी जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। शासन की मंशा है कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस मिलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को तेज गति मिलेगी। 
      इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि 02 एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय, 01 सेतगंगा, 02 वाहन लोरमी क्षेत्र, 01 पथरिया और 01 एम्बुलेंस सरगॉव में रहेगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे, डॉ. एम.के. रॉय, जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, श्री शैलेष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

लैलूंगा में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन — नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

 संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा में चौहान समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से चौहान समाज के लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन को एक बड़े सामाजिक महोत्सव का रूप दे दिया। समारोह के दौरान घासीराम चौहान ने विकासखंड अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं सतीश चौहान ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान (रायगढ़) एवं जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौहान समाज के संस्थापक रामेश्वर चौहान के योगदान का उल्लेख किया...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...