सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 09 नई 108 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी


शहरों में 15 और गाँवों में 30 मिनट में पहुँचने का लक्ष्य
।बरौल। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज 09 नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस जिले एवं विकासखंड स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए तैनात की गई हैं।
एडवांस एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट से लैस
इन नवीन एम्बुलेंसों में एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) दोनों की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
        प्रत्येक एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित प्राथमिक से लेकर आपातकालीन चिकित्सा की समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मरीज को घटनास्थल पर ही त्वरित उपचार मिल सके एवं उच्च संस्थाओं में समय पर संदर्भन हो सके।

समय सीमा तय — शहर में 15, गाँव में 30 मिनट

शासन ने 108 सेवा के लिए स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की है। शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन नई एम्बुलेंसों के जुड़ने से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक प्रभावी होंगी।
            इस अवसर पर पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री शशीकांत गर्ग,  श्री संदीप अग्रवाल, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री देव गुप्ता, श्री रितेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, डॉ. राजेश पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप नामदेव, अस्पताल सलाहकार श्री नीलेश गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

लैलूंगा में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन — नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

 संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा में चौहान समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से चौहान समाज के लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन को एक बड़े सामाजिक महोत्सव का रूप दे दिया। समारोह के दौरान घासीराम चौहान ने विकासखंड अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं सतीश चौहान ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान (रायगढ़) एवं जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौहान समाज के संस्थापक रामेश्वर चौहान के योगदान का उल्लेख किया...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...