सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार में संविदा पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 6 मई को**पीजीटी, टीजीटी, कौशल एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती, अंग्रेजी माध्यम (CBSE) में दक्षता अनिवार्य:-*खरसिया विकासखंड के चोढ़ा स्थित आश्रम में सुबह 9 बजे से साक्षात्कार, इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार;- रायगढ़, 29 अप्रैल 2026।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छोटेमुड़पार (विकासखंड खरसिया) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 6 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से आदिवासी बालक आश्रम, चोढ़ा (राजस्थानी होटल के समीप), खरसिया, जिला रायगढ़ में संपन्न होगा।
विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीजीटी (जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास), टीजीटी विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा,केवल महिला, कला सहित कौशल विषय में ऑटोमोटिव लैब प्रशिक्षक तथा गैर-शैक्षणिक पदों में छात्रावास अधीक्षक (पुरुष/महिला), नर्स एवं काउंसलर के पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी पद पूर्णतः संविदा आधारित होंगे।
उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में दक्षता अनिवार्य रखी गई है, वहीं शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सोसायटी के निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://emrschhotemudpar.in⁠� के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल emrskharsia17@gmail.com या दिए गए संपर्क नंबर 8839201173, 8383083601, 9694292767 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
विद्यालय प्राचार्य ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़  रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने एक युवती को पत्नी के रूप में रखा था। इसी विवाद को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 भादवि) का पा...