सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भैयाथान में बाल विवाह रोकने में मिली सफलता, रात 9 बजे टीम ने बालिका को सखी वन स्टॉप सेंटर पहुँचाया



 बरौल।
बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह चुस्त है, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड लाईन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पूरी तरह से सक्रिय है। 
                जिला बाल संरक्षण अधिकारी को पूर्व में जानकारी प्राप्त हुई थी कि एक 17 वार्षिय बालिका का बाल विवाह भैयाथान के एक ग्राम में किया जा रहा है। बालिका का मण्डप 28 मार्च एवं विवाह 30 मार्च को होना है। सूचना प्राप्त होते ही जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम् बंसल को दी गई जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर गांव में संयुक्त टीम गई जहां बालिका के परिजन उम्र हो जाने पर विवाह करने की सहमति दिये और विवाह रोकने का पंचनामा, कथन बालिका का स्कूल का दस्तावेज लिया गया। 30 मार्च को शाम फिर सूचना प्राप्त हुई कि बारात आ रहा है और विवाह की पूरी तैयारी हो चुकी है। आज ही विवाह सम्पन्न होने वाला है। मेहमान आ गये है, विवाह हेतु टेन्ट लगाया गया है, भोजन बन रहा है और पूरी धूमधाम के साथ विवाह होने वाला है। 
                इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल ने इस बात की सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर शाम 7ः00 बजे संयुक्त टीम भैयाथान के उक्त ग्राम के लिए रवाना हुई टीम पर्याप्त पुलिस बल के साथ गांव पहुंची तो सूचना के अनुसार टेन्ट पण्डाल लाईट, डेकोरेशन और मेहमानों का मजमा लगा हुआ था। बात चीत करने पर विवाह की संभावना लग रही रही थी जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बारात की स्थिति जानने के लिए संबंधित थाने में फोन लगा कर बात की तो पता चला की वहां से बारात निकलने वाली है। गांव में सरपंच एवं सचिव सम्बन्धित पर्यवेक्षक को बुलाया गया। बालिका के परिजनों को बताया गया कि पूर्व में पंचनामा और आय दस्तावेज तैयार किया गया था विवाह नहीं करने को सभी सहमत थे तो क्यों किया जा रहा है। तो परिजनों ने कहा कि विवाह नहीं कर रह है। और दावत दे रहे है। टीम द्वारा या तो विवाह पर अपराध पंजीबद्ध करने की बात कही या फिर बालिका को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने हेतु अपने साथ ले जाने की बात कही समझाया गया कि बालिका को सखी वन स्टॉप सेन्टर में रखा जायेगा जहां केवल महिलाएँ रहती है। बालिका के साथ और भी महिलाए जा सकती है। बहुत जद्दो जहद के बाद परिजन बालिका को भेजने को तैयार हुए। संयुक्त टीम के मौजुद महिला कर्मचारियों द्वारा रात्रि 9ः00 बजे बालिका को लेकर बाल कल्याण समिति को सूचित कर समिति के आदेश से सखी वन स्टॉप सेन्टर में रखा गया है। बालिका अभी बाल कल्याण समिति के आदेश पर सखी वन स्टॉप सेन्टर में सुरक्षित है।
                  बाल विवाह के इस कार्यवाही में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल, परामर्शदाता जेनेन्द्र दुबे, आउटरीच वर्कर श्रीमती आरती राजवाड़े, चाईल्ड लाईन से जनार्दन यादव, दिनेश यादव, कुमारी रीता सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती शीला वर्मा, सरपंच पति श्री दीपक कुमार, सचिय आनंद सिंह एवं बसदेई पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक श्री महेन्द्र, महिला प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, आरक्षक राकेश सिंह, रामकुमार, दिलीप साहू, आदित्य यादव, महिला आक्षक प्रफुल्ला मिंज, पूनम सिंह उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

लैलूंगा में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन — नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

 संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा में चौहान समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से चौहान समाज के लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन को एक बड़े सामाजिक महोत्सव का रूप दे दिया। समारोह के दौरान घासीराम चौहान ने विकासखंड अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं सतीश चौहान ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान (रायगढ़) एवं जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौहान समाज के संस्थापक रामेश्वर चौहान के योगदान का उल्लेख किया...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...