सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कापू।* सलका से दहीडांड सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न कार्यक्रम

 







संवाददाता- पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू

विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम सलका में आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सलका से दहीडांड (7.05 कि.मी.) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।


कार्यक्रम में रायगढ़ के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया एवं कापू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल युवा मोर्चा की टीम एवं वरिष्ठ कार्य करता श्याम बिहारी शर्मा विनय पाण्डेय जनपद सदस्य विनय शर्मा,दुर्गा वती सिंह ठाकुर अशांति भानु टंडन धरमपाल गुप्ता निधेश्वर प्रधान कमलेश राठिया सूरज राठिया कार्तिक राम सिदार राजू जयसवाल ज्ञानप्रकश बघेल रतनपुर युवा सरपंच ललित कुमार नाग और कापू मंडल के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्य करता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।


इसके साथ ही ग्राम पंचायत गिधकालो में “घर चलो अभियान” एवं हितग्राही मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।


सांसद राठिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है, और इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...