सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएमश्री सेजेस बतरा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित



पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा विकास खण्ड भैयाथान जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 हेतु रिक्त सीटों पर प्रवेश आवेदन हेतु पोर्टल दिनांक 10.04.2026 से प्रारम्भ कर दिया जावेगा,प्रवेश हेतु निम्नानुसार निर्धारित की जाती है:-
1 प्रवेश हेतु आवेदन तिथि :- 10 अप्रैल से 5 मई 2026
2 लॉटरी तिथि:- 06 मई से 10 मई 2026
3 प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्यवाही:- 11 मई से 15 मई 2016

प्रवेश हेतु निम्नलिखित निर्देशो का पालन करना सुनिश्चित करेंगे:-

1 प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

2 एक विद्यार्थी एक विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है।
3 महतारी दुलारी योजना :- अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र के साथ CMO द्वारा जारी पालको का मृत्यु प्रमाण पत्र सलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।

4 BPL व आर्थिक रूप से कमजोर पालको के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटो के विरुद्ध प्रवेश दिया जावेगा। पालको को समक्ष अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

5 पूर्व से अध्ययनरत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की आवश्यकता नही होगी।
6 कुल रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं के लिए होगी। छात्राओं की पर्याप्त संख्या नही मिलने पर छात्रों से सीट भरी जा सकेगी।
7 कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए अभिभावक कार्यालयीन समय में विद्यालय या गोवर्धन सिंह प्राचार्य सम्पर्क नम्बर 9981770026 से संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...