रायपुर। 5अप्रैल पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक लक्ष्मी नारायण पांडे को उनके शानदार गायन और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बेस्ट सिंगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जैसे ही लक्ष्मी नारायण पांडे का नाम घोषित हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी मधुर आवाज और दिल को छू लेने वाले गीतों ने उन्हें लोगों के दिलों का सितारा बना दिया है।
समारोह के दौरान जब उन्होंने अपना मशहूर ‘’ गीत प्रस्तुत किया, तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान हो गया। दर्शक झूम उठे, तालियों की गूंज से पूरा पंडाल गूंज उठा और हर कोई उनके सुरों में खो गया।
सम्मान प्राप्त करते हुए पांडे जी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गर्व का क्षण है और वे आगे भी अपने गीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और कलाकारों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह सम्मान न केवल एक कलाकार की उपलब्धि है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के संगीत जगत के लिए गर्व की बात हे

टिप्पणियाँ