सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बारात विदा होने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर घर नहीं पहुंचा


आगरा कुंडोल के एक युवक का महंगाई भिंड की युवती से रिश्ता तय हो गया। 25 अप्रैल को कुंडोल से युवक की बारात मेहगांव भिंड पहुंची लड़की वालों ने दूल्हा सॉफ्टवेयर इंजीनियर था की शादी में धूमधाम से 25 लख रुपए खर्च किए। कार एवं दहेज का पूरा सामान दिया गया। खूब बारात की खातिरदारी हुई । दूसरे दिन खुशी से दुल्हन विदा हुई। कुंडोल से करीब 4 किलोमीटर पहले किसी ने सूचना दी कि एक युवती मय वकील के दूल्हे के घर पहुंच गई है ।और वह खुद को दूल्हे की पत्नी बता रही है। इस पर दूल्हा की गाड़ी कुंडौल न पहुंचकर के शमशाबाद होती हुई रोहता ग्वालियर रोड आगरा पर मय दहेज के समान के पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही दुल्हन ने अपने भाई को फोन पर घटना की सारी जानकारी दी। यह सुनकर भाई मय स्वजन एवं कुछ लोगों को लेकर के आए जहां पर दुल्हन की गाड़ी खड़ी थी। वाद विवाद एवं मारपीट के बाद दुल्हन को मय दहेज के समान स्वजन उसे वापस अपने साथ महगाव ले गए। दूल्हा और उसके स्वजन कथित पत्नी से बचते रहे।
राम बहादुर शर्मा 
आगरा मंडल के ब्यूरो 
9457 48 1692

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़  रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने एक युवती को पत्नी के रूप में रखा था। इसी विवाद को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 भादवि) का पा...