सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेडिकल कालेज का फाइनल हुआ लेआउट, प्रिंसिपल के साथ पहुंची तकनीकी टीम ने जेल परिसर व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।



मेडिकल कालेज का फाइनल हुआ लेआउट,
बलिया /जिले में बनने जारहा है मेडिकल कालेज की सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई है। इसके भवन व अन्य निर्माण कार्यों के‌ लेआउट को अंतिम रूप देने के लिए जिले में पहुंची तकनीकी टीम ने गुरुवार को गहन परीक्षण किया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य धनंजय सिंह ने अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार व सीएमएस डा.सुजीत कुमार यादव आदि के साथ मेडिकल कालेज के लिए प्रस्तावित स्थल जेल परिसर व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मेडिकल कालेज के लिए बनने वाले भवन के नक्शे को अंतिम रूप दिया। प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि मेडिकल कालेज का मुख्य भवन दस मंजिला होगा।



इसमें पार्किंग आदि के लिए दो अंडरग्राउंड भी बनेगा। सबसे उपरी मंजिल पर आडोटोरियम रहेगा। कहा कि मेडिकल कालेज कुल दो सौ बेड का रहेगा जिसमें 20 आईसीयू की व्यवस्था रहेगी। इसमें आठ माड्यूलर ओपीडी के साथ अन्य सभी विभागों की ओपीडी रहेगी। माड्यूलर ओपीडी में जांच आदि से संबंधित उपकरण भी रहेंगे जिससे मरीजों के छोटे-मोटे परीक्षण व जांच आदि वहीं किए जा सकेंगे। कालेज में सभी गंभीर रोगों के लिए अलग-अलग भवन रहेंगे। मेडिकल कालेज में सभी तरह की आधुनिक चिकित्सकीय व्यवस्था रहेगी। कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण में जो भी छोटी-मोटी तकनीकी बाधाएं थीं वो सब खत्म हो गई है।



इसकी सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो गई है। मेडिकल कालेज के वित्तीय स्वीकृति की फाइल शासन में गई है और एकाध दिन में इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से वार्ता कर इस महीने के अंत तक इसका शिलान्यास भी करा दिया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, हर्ष सिंह, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

लैलूंगा में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन — नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

 संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा में चौहान समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से चौहान समाज के लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन को एक बड़े सामाजिक महोत्सव का रूप दे दिया। समारोह के दौरान घासीराम चौहान ने विकासखंड अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं सतीश चौहान ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान (रायगढ़) एवं जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौहान समाज के संस्थापक रामेश्वर चौहान के योगदान का उल्लेख किया...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...