सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने दी पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2026/कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रमाशंकर कश्यप ने जिले में पेयजल व्यवस्था और जल जीवन मिशन कार्य के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबरों के संबंध में वस्तुस्थिति, सुधार कार्य आदि की जानकारी दी है, उनके अनुसार नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के फुलझरिया पारा में सारंगढ़ जल आवर्धन जल जीवन मिशन पाईप लाईन विस्तार का कार्य पूर्ण हो चुका है। फुलझरियापारा में तोड़े गये सीसी रोड का रिपेयरिंग कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

*ग्राम मोहन्दी में 03 पॉवर पम्प है चालू*

सरिया क्षेत्र के ग्राम मोहन्दी में 03 नग पॉवर पम्प चालू स्थिति में है। जल जीवन मिशन के तहत् 01 नलकूप खनन किया गया जो कि असफल रहा। योजना में प्रस्तावित नलकूप का ग्रीष्मकाल में जल आवक क्षमता कम पाया गया व आरसीसी पानी टंकी में 04 नग वर्टिकल पाईप लगाने कार्य प्रगतिरत् है।

*सिंघीचुवा में 5 नग सोलर पंप स्थापित, 50 हजार लीटर टंकी से पेयजल व्यवस्था संचालित*

बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिंघीचुवा में 05 नग सोलर पंप स्थापित की गई हैं, जिसमें से 03 कार्यरत् व 02 जलस्तर से प्रभावित हैं। ग्राम में 50000 लीटर आरसीसी टंकी निर्मित हैं, जिसके माध्यम से पेयजल व्यवस्था की गई हैं। 2 एचपी का अतिरिक्त पावर पंप स्थापित किया गया है।

*गाताडीह में सरपंच द्वारा कराया जा रहा पेयजल व्यवस्था और स्रोत कार्य*

ग्राम गाताडीह में 1 पुरानी टंकी का जलस्त्रोत पट गया हैं। नवीन स्त्रोत का निर्माण ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा विभिन्न वार्डों में सिंगल फेज पॉवर पंप एवं एचडीपी टेंक स्थापित कर पेयजल व्यवस्था की जा रही है। इसमें 1 अतिरिक्त स्त्रोत निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।

*सेंदुरस में है पर्याप्त पेयजल व्यवस्था : सरपंच*

ग्राम सेंदुरस में सरपंच दिनेश कुमार श्रीवास ने बताया कि गांव में लगभग 42 बोर और बोरिंग चालू हालत में है। गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है, पेयजल की समस्या नहीं है। जल जीवन मिशन का चार्ज सरपंच द्वारा लिया जा चुका है जिसके कारण स्लूजवॉल चोरी हो जाने के कारण टंकी के माध्यम से पेयजल व्यवस्था बाधित हैं। सरपंच द्वारा वाल्व आदि की फिटिंग अतिशीघ्र किया जाएगा, जिससे टंकी से भी पेयजल व्यवस्था चालू हो जायेगा।

ग्राम हरदी में सिंगल फेज पॉवर पंप के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जो अपर्याप्त हैं। लो वोल्टेज के कारण पम्प कार्य नहीं कर रहा हैं व 3 फेज विद्युत कनेक्शन का आवेदन 1 माह पूर्व जमा किया गया है, डिमाण्ड अप्राप्त है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़  रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने एक युवती को पत्नी के रूप में रखा था। इसी विवाद को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 भादवि) का पा...