- जनपद महोबा के थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 14.04.2026 को ग्राम हैवतपुरा ब्रह्मनान के समीप एक व्यक्ति का शव नाले में मिलने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
- मृतक की पहचान हरनारायण प्रजापति (उम्र लगभग 36 वर्ष) निवासी ग्राम हैवतपुरा ब्रह्मनान के रूप में हुई। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पनवाड़ी में मु.अ.सं. 46/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस कार्यवाही-*
- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में थाना पनवाड़ी पुलिस एवं जनपदीय स्वॉट/सर्विलांस टीम को घटना के सफल अनावरण हेतु गठन किया गया।
- गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण किया गया, साक्ष्य संकलन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया, स्थानीय स्तर पर पूछताछ, मुखबिर तंत्र एवं सर्विलांस के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की गईं, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई, इन समस्त प्रयासों के फलस्वरूप घटना का सफल अनावरण संभव हो सका।
*घटना का अनावरण-*
- आज दिनांक 21.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त कुल 05 नफऱ अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 01 नफर विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. श्रीमती रामप्यारी पत्नी स्व. हरनारायण प्रजापति(मृतक की पत्नी)
2. ज्योति पुत्री स्व. हरनारायण प्रजापति(मृतक की पुत्री)
3. सोनाली पुत्री स्व. हरनारायण प्रजापति(मृतक की पुत्री)
4. पूजा पुत्री स्व. हरनारायण प्रजापति(मृतक की पुत्री) समस्त नि.गण मु. हैवतपुरा ब्रह्मनान कस्बा व थाना पनवाड़ी जनपद महोबा
5. जयबीर पुत्र टिकाराम कुशवाहा (मृतक की पुत्री का दोस्त) नि. अलीपुरा कस्बा व थाना पनवाड़ी जनपद महोबा
*पूछताछ का विवरण-*
- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक हरनारायण प्रजापति शराब पीने का आदी था, जिसके कारण परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। मृतक द्वारा अपनी पुत्री सोनाली की शादी हेतु भैंस एवं बकरी बेचकर ₹82,500/- की धनराशि एकत्रित की गई थी। इसी धनराशि को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ गया।
- घटना के दिन अभियुक्तगणों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक के सो जाने के बाद रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी, शव को घर के पीछे स्थित नाले में फेंककर घटना को छिपाने का प्रयास किया गया, साक्ष्यों को नष्ट करने हेतु मृतक का मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया।
पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस द्वारा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।
*बरामदगी का विवरण–*
1. 82500₹ नकद
2. मृतक का गायब इन्ड्रायड फोन
3. मृतक का गला घोटने मे प्रयोग की गयी रस्सी बरामद
*गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम-*
- *थाना पनवाड़ी पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक श्री बीरेन्द्र प्रताप सिंह SHO थाना पनवाडी
2. व.उ.नि. महेन्द्र कुमार वर्मा 3. उ0नि0 हार्दिक सिंह 4. का. इन्द्रपाल चौहान 5. का. कलीम खान
6. का. राममिलन सिंह 7. म.का. खुशबू यादव 8. म.का. आरती सिंह
- *जनपदीय स्वॉट/सर्विलांश टीम-*
1. उ0नि0 शिवप्रताप सिंह प्रभारी स्वॉट/सर्विलांश टीम जनपद महोबा।
2. उ0नि0 विवेक यादव 3. कां0 आशीष बघेल 4.. कां0 निर्भय सिंह 5. कां0 नीलेश 6. कां0 अभिषेक दुबे
7. कां0 सत्यम सिंह जादौन 8. कां0 कुलदीप यादव
*पुरस्कार की घोषणा-*
- पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा घटना के सफल अनावरण करने पर थाना पनवाड़ी एवं जनपदीय स्वॉट/सर्विलांश की संयुक्त टीम को 10 हजार रुपये/- के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।
- कमलेश सोनी
- प्रभारी विकास खंड जैतपुर
- महोबा
टिप्पणियाँ