सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी *लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील



मुंगेली, 01 अप्रैल 2026// जिले में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार हीटवेव के दौरान शरीर में हीट रैश, मांसपेशियों में ऐंठन, चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास लगना तथा उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर स्थिति में शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाने पर हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है, जिसे चिकित्सकीय आपातकाल माना जाता है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी गई है।
     कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें और लू से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं। गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पिएं तथा हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी गई है। चक्कर या मितली महसूस होने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा ठंडा पेयजल, फलों का रस, लस्सी या मठा का सेवन करें। साथ ही दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। अत्यावश्यक होने पर बाहर निकलते समय सिर और कान को कपड़े से ढककर रखें। इसके साथ ही नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का अधिक सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
  प्रशासन ने जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस, आईवी फ्लूड, आवश्यक दवाइयों और शीतलन संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी शासकीय अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर स्थापित करने तथा आशा कार्यकर्ताओं और मितानिनों के दवा किट को भी रिफिल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा खुले में काम करने वाले श्रमिकों को गर्मी और हीटवेव से सबसे अधिक जोखिम रहता है। ऐसे लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति में तेज बुखार, बेहोशी, अत्यधिक कमजोरी, भ्रम या पसीना बंद होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए समय पर सावधानी और जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है, इसलिए आम नागरिकों को भी सतर्क रहकर लू से बचाव के उपाय अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने कहा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

लैलूंगा में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन — नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

 संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा में चौहान समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से चौहान समाज के लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन को एक बड़े सामाजिक महोत्सव का रूप दे दिया। समारोह के दौरान घासीराम चौहान ने विकासखंड अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं सतीश चौहान ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान (रायगढ़) एवं जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौहान समाज के संस्थापक रामेश्वर चौहान के योगदान का उल्लेख किया...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...