पटना, उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में विज्ञान एवं गणित के प्रति छात्र-छात्राओं में रुचि जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के संयोजकत्व में विज्ञान क्लब का गठन किया गया तथा विद्या झा के संयोजकत्व में गणित क्लब का गठन किया गया।
श्री गुप्ता ने सर्वप्रथम विज्ञान क्लब के मूलभूत विचारों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया तथा गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से अलीशा प्रवीण को अध्यक्ष, नासरीन परवीन को उपाध्यक्ष, इशा परवीन को सचिव, अलीशा फातिमा को उपसचिव तथा जोया परवीन, अलीना परवीन, मरियम परवीन, सुमन परवीन, तमन्ना परवीन, साजदा खातून, मो अयान, मो कादिर, मो आमीर, फरहत, तैय्यबाह, नवा खातून, शमा परवीन, उजमा खानम्, तलत परवीन, शायबा खातून, आलिया परवीन, शायबा परवीन, मो रजा, अलिना परवीन को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ, विद्या झा, अमित कुमार, प्रणया कुमारी, तालिमी मरकज सदस्या रेशमा खातून के द्वारा छात्र-छात्राओं को विज्ञान क्लब एवं गणित कलर के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई तथा विज्ञान एवं गणित क्लब के कार्य एवं दायित्वों के बारे में बताए गए। मौके पर शरफुद्दीन नूरी, सुनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं सक्रिय रहे।
टिप्पणियाँ