नवागत पुलिस अधीक्षक महोबा ने जनपद के पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेसवार्ता में संवाद कर गिनाईं प्राथमिकताएं, कानून व्यवस्था और साइबर अपराध पर रखी स्पष्ट रणनीति, पारदर्शी व निष्पक्ष पुलिसिंग का दिया भरोसा...
- आज दिनांक 02.04.2026 को जनपद महोबा के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार, महोबा में पत्रकार बन्धुओं के साथ एक औपचारिक परिचयात्मक एवं संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- बैठक के दौरान पत्रकार बन्धुओं द्वारा जनपद की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत पुरानी रंजिशों एवं अवैध गतिविधियों सहित पुलिस के गुडवर्क के संबंध में बाइट/विजुअल उपलब्ध कराये जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
- पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन की मंशानुसार पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ पुलिस कार्य किया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार, आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा।
- साइबर अपराधों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने बताया कि इनकी रोकथाम एवं त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा साइबर हेल्पलाइन एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आमजन को जागरूक किया जाएगा।
- आगामी पंचायत चुनावों के संबंध में उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल चुनाव सम्पन्न कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- इसके अतिरिक्त जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर अंकुश एवं संगठित अपराध के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि मीडिया लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा जनहित के मुद्दों को उजागर करने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने पुलिस एवं मीडिया के बीच समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
- स्थान: महोबा
-
- संवाददाता
- कमलेश सोनी
प्रभारी विकास खंड जैतपुर
जिला महोबा
टिप्पणियाँ