सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोजगार योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रबंध संचालक, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद*युवा उद्यमियों के नवाचार को सराहा, व्यवसाय विस्तार के दिए व्यावहारिक सुझाव



*ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, अधिकाधिक प्रकरण बनाकर बैंकों को भेजने के निर्देश:-

*सरकारी योजनाओं से बढ़ रहा आर्थिक सशक्तिकरण, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव द्वारा विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से लाभान्वित हितग्राहियों के इकाई स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।
           ग्राम पंचायत कोसमंदा में संचालित दोना-पत्तल निर्माण इकाई के संचालक श्री नेहरू लाल पटेल ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं। इस माध्यम से न केवल उनका स्वयं का रोजगार सुनिश्चित हुआ है, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार प्राप्त हो रहा है। प्रबंध संचालक ने इस इकाई को ग्रामीण स्वरोजगार का सफल एवं प्रेरणादायक मॉडल बताया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत ऋण प्राप्त कर कूलर निर्माण व्यवसाय संचालित कर रहे श्री श्रेयस साहू के कार्यों की सराहना की गई। पुसौर में निखिल साहू द्वारा संचालित आधुनिक रेस्टॉरेंट तथा रायगढ़ में श्री अभिषेक केरकेट्टा द्वारा संचालित “ओहमा होटल एवं रेस्टोरेंट” के सफल संचालन की भी प्रशंसा की गई। उन्होंने उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए युवाओं के उत्साह की सराहना की।
           निरीक्षण के दौरान श्रीमती यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिकाधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने ग्रामोद्योग अंतर्गत नई इकाइयों की स्थापना हेतु प्रकरण तैयार कर बैंकों को प्रेषित करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी आशीष सिंह राठौर को दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है तथा स्वरोजगार के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़  रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने एक युवती को पत्नी के रूप में रखा था। इसी विवाद को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 भादवि) का पा...