संवाददाता - संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा
लैलूंगा (रायगढ़, छत्तीसगढ़) में इन दिनों मीना बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। पिछले कई दिनों से यह मेला लगातार हाउसफुल चल रहा है, जहां हर उम्र के लोग झूले, खानपान और खरीदारी का जमकर आनंद ले रहे हैं।
बाजार की चहल-पहल और रंगीन माहौल ने पूरे इलाके को उत्सव जैसा बना दिया है। खास बात यह है कि यह मीना बाजार 8 मई तक ही चलेगा, जिसके चलते लोगों में इसे देखने की और भी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है।
सभी मीना बाजार प्रेमियों से अनुरोध है कि समय को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पहुंचकर इस शानदार मेले का लुत्फ उठाएं।
✨ मस्ती, मनोरंजन और खरीदारी का पूरा पैकेज — लैलूंगा का मीना बाजार आपका इंतजार कर रहा है!3
टिप्पणियाँ